Type Here to Get Search Results !

सारण: चला वाहनों का सघन जांच अभियान! अपराध पर लगेगा विराम!

भोजपुरी रोजाना 0

सारण: चला वाहनों का सघन जांच अभियान! अपराध पर लगेगा विराम! 

सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: सारण के आरक्षी अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशानुसार दाउदपुर थाना प्रभारी रविंद्र राम एवं ए.एस.आई शम्भु सिंह  ने आज शुक्रवार को  जैतपुर स्थित नंदलाल सिंह कालेज के निकट वाहनों का सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान वाहनों के हेमलेट, कागजात के साथ अवैध हथियार का भी जांच किया गया।

वहीं ए.एस.आई शम्भु सिंह ने बताया कि प्रत्येक दिन दो पहिए वाहनों का चेकिंग किया जा रहा है। इससे अपराधियों पर अंकुश लगेगा। वहीं अपराधियों में दहशत का भी माहौल कायम है। उक्त मौके पर दर्जनों पुलिस कर्मी मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.