Type Here to Get Search Results !

छठ पर्व की तैयारी का विधायक डॉ. सत्येंद्र यादव ने किया निरीक्षण!

भोजपुरी रोजाना 0

आस्था के महा पर्व छठ पर्व की तैयारी का मांझी विधायक डॉ. सत्येंद्र यादव ने किया निरीक्षण!

  सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: मांझी प्रखण्ड में छठ पर्व की तैयारी को लेकर विधायक डॉ सत्येंद्र यादव ने आज शनिवार को विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। उक्त मौके पर स्थानीय विधायक डॉ सतेन्द्र यादव ने कहा कि छठ आस्था का महापर्व है। लोग द्वापरयुग से छठ पूजा करते आ रहे हैं। छठ पर्व में सूर्य की उपासना कर लोग स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं।
 नगर पंचायत मांझी के घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ होती है। इन्होंने बताया कि व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के सुविधा तथा सुरक्षा के लिए SDRF की एक यूनिट मांझी में भी रखने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी सारण को कहा गया है। इसके अलावे सभी घाटों पर मेडिकल टीम रखने का निर्देश दिया गया है। जिन घाटो पर दल-दल है, वहाँ बालू देकर घाट ठीक करने और बेरिकेटिंग तथा लाइट लगाने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान उन्होंने प्रखण्ड के विभिन्न घाटों का भी निरीक्षण किया। 
उक्त मौके पर डीसीएलआर, मांझी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी, शैलेश यादव, जुबेर अहमद, नसीम मिया, विनय यादव, पिंटू ओझा, सैफ रहमान, रामचंद्र यादव, फैयाजान मिया, फनी यादव, गोपाल शर्मा आदि लोग मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.