Type Here to Get Search Results !

गोबरही में परंपरागत रूप से बांटे गए छठ पूजन सामग्री!

भोजपुरी रोजाना 0

गोबरही में परंपरागत रूप से बांटे गए छठ पूजन सामग्री!

सारण (बिहार): माँझी प्रखंड के गोबरही पंचायत के गोबरही टोला गांव के स्वर्गीय अर्जुन सिंह के स्वर्गीय पत्नी बिरंज सिंह के द्वारा  छठ के पूर्व दिन पूजन सामग्री का वितरण किया जाता था। उस परम्परा को निभाते हुए एकमा क़ृषि विभाग में पदस्थापित किसान सलाहकार अरुण सिंह एवं पोती प्रियंका सिंह और इंजीनियर अनिल कुमार सिंह के द्वारा छठ व्रतियों को पूजन सामग्री के रूप में फल, मीठा, केला आदि का वितरण किया गया।

वहीं इस मौके पर अरुण सिंह ने कहा कि पिता जी एवं माता जी द्वारा पूर्व में भी छठ के समय पूजन सामग्री का वितरण किया जाता था। उसी परम्परा को आज भी निभा रहा हूं।
उक्त मौके पर गजेन्द्र शर्मा, सरपंच भरत सिंह, सूमेश सिंह, पत्रकार वीरेश सिंह, उमेश सिंह उर्फ भूअर सिंह इत्यादि दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.