Type Here to Get Search Results !

एसपी मनोज सिंह ने किया क्षेत्र भ्रमण, लोगों में खुशी!

भोजपुरी रोजाना 0
सारण (बिहार): मांझी प्रखंड के मुबारकपुर पंचायत के स्वर्गीय शिक्षक शिव जतन सिंह के पुत्र आईपीएस अधिकारी मनोज सिंह ने आज क्षेत्र भ्रमण किया। बताते चले कि श्री मनोज सिंह मध्यप्रदेश के अलीराज पुर में एसपी के पद पर तैनात है। अभी कुछ दिन पहले उनके गृह जिला में आगमन पर क्षेत्र के लोगों ने उनका गर्म जोशी के साथ स्वागत किया था। वही आज उन्होंने बारवा गांव के पूर्व  मुखिया सह मांझी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्यासी जितेंद्र सिंह के निजी आवास पर लोगों से जन सम्पर्क किया।
         वहीं उन्होंने शिक्षाविद  नन्द लाल सिंह के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। तत्पश्चात  उन्होंने लोगों से रु-ब-रु होते हुए कहा कि पुलिस एवं आम जनता के बीच अच्छा संबंध बना रहना चाहिए। इस से लोगों का विश्वास पुलिस पर बना रहेगा। 
      इसी दौरान जब वे अपने ननिहाल, गोबरही  पंचायत के सरपंच भरत सिंह एवं पत्रकार वीरेश  सिंह के घर पहुंचे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। उनके आने से पूरा परिवार भी खुशी से चहक उठा।जगत दर्शन न्यूज़ यूट्यूब पर न्यूज़ देखने के लिए यहां क्लिक करें।

उक्त मौके पर जितेंद्र सिंह, प्रोफेसर सुनील सिंह, पूर्व मुखिया राहुल प्रकाश सिंह, वैज्ञानिक सुमन सिंह, अशोक सिंह, सुमेश सिंह, अरुण सिंह, अनिल सिंह, प्रमोद सिंह व अजय सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.