Type Here to Get Search Results !

माँझी ब्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के लिए पैक्स अध्यक्ष व पूर्व मुखिया सुरेन्द्र सिंह ने किया नामांकन!

भोजपुरी रोजाना 0


माँझी ब्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के लिए पैक्स अध्यक्ष व पूर्व मुखिया सुरेन्द्र सिंह ने किया नामांकन!


सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: सोमवार को माँझी प्रखंड मुख्यालय परिसर में व्यापार मंडल सहयोग समिति के अध्यक्ष पद हेतु ताजपुर के पूर्व मुखिया व पैक्स अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने अनेक लोगों की मौजूदगी में सोमवार को नामांकन किया। व्यापार मंडल प्रबंध कार्यकारिणी के कुल 12 पदों के लिए भी प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। निर्वाची पदाधिकारी के अनुसार प्रथम किसान वर्ग के सदस्य पद के लिये मालती देवी रामेश्वर प्रसाद छठु माँझी बलिराम सिंह अजय सिंह तथा कमता प्रसाद ने एवम द्वितीय पैक्स वर्ग सदस्य पद के लिए संतोष सिंह तथा मिन्टू यादव  ने नामांकन किया।

यूट्यूब पर न्यूज़ देखने के लिए यहां क्लिक करें। जगत दर्शन न्यूज़।

एआरओ नीरज कुमार व प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी कुमार राजन ने बताया कि 19 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की समीक्षा होगी तथा 26 अक्टूबर को नाम वापस लिए जा सकेंगे। 4 नवम्बर को चुनाव होगा तथा उसी दिन मतगणना होगी। नामांकन को लेकर रविवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में सुरेन्द्र सिंह के समर्थको की भारी भीड़ लगी रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.