Type Here to Get Search Results !

मुखिया मनीष कु सिंह ने साड़ी के साथ छठ पूजन सामग्री का किया वितरण!

भोजपुरी रोजाना 0


सारण (बिहार): माँझी प्रखंड के ग्राम पंचायत ताजपुर के मुखिया मनीष कुमार सिंह के द्वारा ताजपुर स्थित सती स्थान पर आज शुक्रवार को छठ व्रतियों को साड़ी एवं फल का वितरण किया गया। उक्त मौके पर मुखिया मनीष कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस साल भी महिलाओं के बीच साड़ी एवं फल का वितरण किया गया। लगभग पांच सौ से अधिक महिलाओं के बीच वितरण किया गया।

वहीं मौके पर मौजूद अनिल सिंह एवं ब्रजेश सिंह ने कहा कि ताजपुर, फुलवरिया व झंखडा गांव के लगभग 500 छठ व्रतियों के बीच छठ पूजन सामग्री का वितरण किया गया। वहीं मुखिया मनीष सिंह द्वारा छठ घाटों का निरीक्षण भी किया गया। ताजपुर धमाका दल के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कहा कि मुखिया मनीष सिंह के द्वारा सभी विधि व्यवस्था पर नजर रखा गया है।

उक्त मौके पर सतीश सिंह, ब्रजेश सिंह, रिंकू सिंह, अनिल सिंह, मुन्ना महतो, भरत राय, हरेंद्र सिंह, पिन्टु शर्मा, संजीत शर्मा इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.