Type Here to Get Search Results !

माँझी के मुबारकपुर में आयोजित अखण्ड अष्टयाम में खूब झूमे मध्यप्रदेश में पदस्थापित एसपी मनोज कुमार सिंह।

भोजपुरी रोजाना 0

माँझी के मुबारकपुर में आयोजित अखण्ड अष्टयाम में खूब झूमे मध्यप्रदेश में पदस्थापित एसपी मनोज कुमार सिंह।
माँझी (सारण) संवाददाता नीतेश सिंह: माँझी के मुबारकपुर में बुधवार से प्रारम्भ 24 घण्टे के अखण्ड अष्टयाम में खूब झूमें मध्यप्रदेश के अलीराजपुर में पदस्थापित एसपी मनोज कुमार सिंह। एसपी के अनुज व पूर्व मुखिया राहुल प्रकाश सिंह द्वारा आयोजित अखण्ड अष्टयाम में उनके अग्रज व इसरो के वरीय वैज्ञानिक सुमन सिंह सहित धर्म भीरू गणमान्य लोगों का जमावड़ा लगा हुआ था तथा गायकों द्वारा फिल्मी व पारम्परिक धुनों पर गायकों की टोली द्वारा प्रस्तुत नाम धुन से आसपास का पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
 अन्य लोगों के अलावा सांसद जनार्दन सिंह, सिग्रीवाल पूर्व मंत्री गौतम सिंह, पूर्व विधायक रणधीर सिंह, पूर्व जिप उपाध्यक्ष विजय प्रताप उर्फ चुन्नु सिंह, जीप सदस्य धर्मेन्द्र सिंह समाज, जगमोहन सिंह, पूर्व मुखिया विजय सिंह, सुरेन्द्र कुमार सिंह, वरीय अधिवक्ता यशवंत सिंह, देवेन्द्र सिंह, केशव सिंह, जदयू नेता निरंजन सिंह व धनञ्जय सिंह के अलावा सारण के डीसीएलआर पुष्पेश कुमार, सीओ धनञ्जय कुमार, बीडीओ रंजीत कुमार सिंह तथा थानाध्यक्ष मो. जकरिया आदि अनेक गणमान्य लोग अष्टयाम में शामिल हुए। 
अखण्ड अष्टयाम में स्थानीय गायकों के अलावा कलाकारों गायक उदय नारायण सिंह तथा बलिया के गायक अर्जुन यादव ने आकर्षक कीर्तन प्रस्तुत किया। समापन के अवसर पर ब्यास अमरेश सिंह ने शिव विवाह की आकर्षक प्रस्तुति की। मौके पर आयोजित भंडारा में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.