कोहड़ा बाजार घाट पर अच्छी व्यवस्था के लिए छठ पूजा समिति के सदस्यों को किया गया सम्मानित!
मांझी (सारण) संवाददाता तारकेश्वर प्रसाद: लोक आस्था के महापर्व छठ पर अच्छी सजावट व व्यवस्था के कारण कोहड़ा बाजार स्थित शिव मंदिर पोखरा छठ घाट इस वर्ष भी चर्चा का केंद्र रहा। यहां पर भी बड़ी संख्या में व्रती महिलाओं ने डूबते व उगते भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। पहली बार छठ-घाट परिसर में स्थापित समय के रथ पर सवार भगवान भास्कर की प्रतिमा सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रही। यहां व्रतियों की सुविधा के लिए पूजा समिति के द्वारा हर सम्भव व्यवस्था की गई थी। वहीं सुरक्षा को लेकर पुलिस तैनात थी।
छठ-घाट पर की गई अच्छी सजावट तथा व्रतियों की सुविधा हेतु सेवा- भाव से की व्यवस्था के लिए ओमप्रकाश कुशवाहा व अन्य लोगों के द्वारा पूजा समिति के सदस्यों को अंग-वस्त्र आदि से सम्मानित किया गया, जिनमें राजू कुमार, राज कपूर, मुकेश कुमार प्रसाद, सोनू कुमार, रोहित कुमार, श्याम कुमार साह, विवेक गुप्ता, विक्की गुप्ता, उदय कुमार, राकेश कुशवाहा, भास्कर मिश्रा, संजीव कुमार, विनय, पंकज, राहुल, अनुज आदि शामिल हैं। मौके पर मन्नान खाँ, डॉ मनोज प्रसाद, देवेन्द्र सिंह, श्रीकांत सिंह, सुदीश साह, जयप्रकाश गुप्ता, दिनेश प्रसाद, संजय साह, हरेंद्र साह, सुशील प्रसाद, समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
